नैनीताल, फरवरी 15 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में रविवार को सुबह जहां धूप खिली हुई थी, वहीं दोपहर बाद मौसम ने करवट बदली और दिन भर बादल छाए रहे। बीते दिनों से रोजाना धूप खिलने से मौसम सामान्य बना हुआ था। लेकिन रविवार को बादल छाए रहने से ठंड में भी बढोतरी महसूस की गई है। मौसम विज्ञान विभाग ने आगामी दिनों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान बताया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को शहर का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री और अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...