हल्द्वानी, मई 26 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में सोमवार सुबह हुई हल्की बारिश के बाद मौसम ने करवट ली और धूप निकल आई। हालांकि आसमान में बादलों की आवाजाही बनी हुई है, जिससे धूप-छांव का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटों के दौरान शहर में 11.25 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। सुबह के समय हुई बारिश के कारण वातावरण में हल्की ठंडक महसूस की गई, लेकिन धूप निकलने से दिन में मौसम सामान्य बना रहा। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.