नैनीताल, मई 8 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में गुरुवार को मौसम मिला जुला रहा। दिनभर धूप और बादलों के बीच आंख-मिचौली का खेल चलता रहा। सुबह हल्की धूप खिली हुई थी, लेकिन दोपहर को कई बार आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला। शाम को हवाएं चलीं और ठंड महसूस की गई। बीते कुछ दिनों से मौसम बदलने से तापमान में गिरावट आई है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...