नैनीताल, अक्टूबर 11 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में इस बार वीकेंड पर सन्नाटा पसरा हुआ है। शनिवार को शहर और आसपास के पर्यटन स्थलों पर बेहद कम पर्यटक दिखे। वीकेंड में शनिवार को दिनभर शहर में सन्नाटा पसरा रहा। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष दिग्विजय सिंह बिष्ट ने बताया कि इस बार नैनीताल में सीजन में भी पर्यटकों का आगमन केवल दो माह तक ही रहा। नाव चालक समिति के सचिव विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि वीकेंड में अधिकतर स्थानीय पर्यटकों का आगमन रहता है, लेकिन आज कल उनका भी आगमन न के बराबर हो गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.