नैनीताल, दिसम्बर 5 -- नैनीताल, संवाददाता। क्रिसमस के अवसर पर नैनीताल में विंटर कार्निवाल को दोबारा शुरू करने की दिशा में जिला प्रशासन और होटल एसोसिएशन में सहमति बन गई है। शुक्रवार को एडीएम विवेक राय की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस वर्ष 23 से 25 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित करने का प्रस्ताव रखा गया। बैठक में 2017 तक हुए विंटर कार्निवाल के अनुभवों की समीक्षा की गई और कार्यक्रम के स्वरूप, प्रबंधन और आयोजन की रूपरेखा पर चर्चा हुई। होटल एसोसिएशन ने इसे वार्षिक पर्यटन कैलेंडर में स्थायी रूप से शामिल करने की मांग की है। अपर जिलाधिकारी विवके राय ने कहा कि कार्निवाल को आकर्षक बनाने के लिए वित्तीय प्रबंधन, प्रायोजकों की व्यवस्था, लोक कला और संस्कृति को बढ़ावा देने, और विभागीय प्रदर्शनी जैसे पहलुओं पर समन्वय किया जाएगा। होटल एसोसिएशन इस संबंध में पहल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.