हल्द्वानी, मार्च 16 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को मौसम का रुख अचानक बदलता नजर आया। सुबह के समय हुई हल्की बूंदाबांदी के बाद दिनभर मौसम ठंडा रहा और आसमान में बादल छाए रहे। पिछले कुछ दिनों से लगातार धूप और गर्मी के चलते जहां एक ओर मौसम सुहाना था, वहीं बादल और बूंदाबांदी से ठंड में बढ़ोतरी हो गई है। शनिवार सुबह हल्की बारिश और बादल के कारण तापमान में भी गिरावट आई। दिनभर बादल छाए रहने से शहर का वातावरण ठंडा बना रहा और लोग गर्म कपड़े पहनने की ओर रुख करते नजर आए। विशेषकर शाम होते-होते, बाजारों में गर्म कपड़ों की खरीदारी बढ़ गई। तापमान में गिरावट के साथ ठंड का असर महसूस होने लगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शनिवार को शहर का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम ...