हल्द्वानी, मार्च 24 -- नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल में सोमवार को मौसम ने अचानक करवट बदल ली। सुबह जहां तेज धूप खिली हुई थी, वहीं कुछ देर बाद आसमान में बादलों ने डेरा जमा लिया और हल्की धुंध छा गई। हालांकि, मौसम सामान्य बना हुआ है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, सोमवार को नैनीताल का न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में आए इस बदलाव से तापमान में हल्की गिरावट महसूस की गई, जिससे लोगों को ठंडक का अहसास हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.