नैनीताल, अप्रैल 27 -- नैनीताल, संवाददाता। ऐतिहासिक राजभवन का 128 वां जन्मदिवस रविवार को मल्लीताल गोवर्धन हॉल में केक काटकर मनाया गया। मुख्य अतिथि केसी सुयाल ने कहा कि राजभवन हमारे उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है। यह भवन बर्मिंघम पैलेस की तर्ज पर बना है। इसमें भवन के साथ कई अन्य आकर्षण भी हैं। भारत का प्रसिद्ध गोल्फ कोर्स भी यहां पर है। करीब 60 हेक्टेयर वनभूमि इस राजभवन के अंतर्गत है। सामाजिक कार्यकर्ता दीपक बिष्ट दीपू ने नैनीताल की एतिहासिक धरोहरों का जन्मदिवस मनाना शुरू किया था। कुछ वर्ष पूर्व हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई, जिसके बाद उनकी पत्नी शालिनी बिष्ट इस पहल को आगे बढ़ा रही हैं। इसी क्रम में रविवार को गोवर्धन हॉल मल्लीताल में कार्यक्रम आयोजित किया गया। यहां स्कूली बच्चे और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...