नैनीताल, मार्च 4 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को बारिश के साथ ओलों की बरसात भी हुई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम ने करवट बदली। मौसम विभाग ने बुधवार से मौसम में सुधार होने की संभावना जताई है। शहर में सुबह से ही मौसम बदला नजर आया और घने बादल छाए रहे। जिससे बारिश की संभावना बनी हुई थी। दोपहर बाद ओले गिरने शुरू हो गए और साथ ही बारिश भी हुई। करीब आधे घंटे तक बारिश और ओलावृष्टि हुई। इसके बाद देर शाम तक रुक-रुककर हल्की बारिश हुई। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 20 व न्यूनतम 10 डिग्री सेल्सियस रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.