नैनीताल, मई 2 -- नैनीताल, संवाददाता। शहर में शुक्रवार सुबह झमाझम बारिश के बाद ठंड में बढ़ोतरी हुई। हालांकि दोपहर बाद बादलों के बीच हल्की धूप खिलने से थोड़ा राहत जरूर महसूस हुई। मौसम के इस बदले मिजाज का पर्यटकों ने खूब लुत्फ लिया। शुक्रवार सुबह करीब नौ बजे से एक घंटे तक लगातार तेज बारिश हुई। बारिश से न केवल लोगों बल्कि कई दिनों से जल रहे जंगलों के लिए भी वरदान साबित हुई। दोपहर तक शहर में लोग फिर से गर्म कपड़ों में दिखाई दिए। दोपहर बाद हल्की धूप खिली। मौसम के इस मिजाज का पर्यटकों ने नौकायन कर आनंद लिया। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शुक्रवार को शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.