नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में गुरुवार को सुबह हल्की बारिश हुई। साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिमकण गिरे और दिन भर बादल छाए रहे। जिसके चलते ठंड में इजाफा हुआ है। गुरुवार तड़के से ही मौसम खराब होना शुरू हो गया था। सुबह हल्की बारिश हुई और हिमकण भी गिरे। इसके बाद मौसम साफ हो गया और धूप निकल आई। करीब 11 बजे फिर से आसमान में घने बादल में छा गए और 3 बजे हल्की बूंदाबांदी हुई। साथ ही दिन भर घने बादल आसमान में डेरा डाले रहे और बारिश की संभावना बनी रही। मौसम विज्ञानियों ने अगले दो-तीन दिन तक मौसम साफ रहने का अनुमान लगाया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बीते 24 घंटों में 2 मिमी बारिश दर्ज की गई। हल्की बारिश के बीच कैंची धाम म...