नैनीताल, फरवरी 22 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में रविवार को दिन भर बादल और धुंध छाए रहने से ठंड में भी बढोतरी हुई। धूप और बादलों की आंख मिचौली सुबह से दोपहर तक जारी रही। दोपहर में धुंध ने शहर को आगोश में ले लिया। इस दौरान तेज हवाएं भी कुछ देर चली। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक आज सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से सक्रिय होने जा रहा पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरकारक नहीं है। यह बादलों और हल्की बारिश के रूप में नजर आ सकता है। प्रदेश के कुछ ही जिलों में इसका अधिक असर रहेगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...