नैनीताल, नवम्बर 24 -- नैनीताल। लेकसिटी वेलफेयर क्लब की सोमवार को हुई बैठक में आगामी पागल जिमखाना कार्यक्रम की तैयारी को लेकर चर्चा की। निर्णय लिया कि आदित्य बिड़ला ग्रुप, लालकुआं के सहयोग से 14 दिसंबर को फ्लैट्स मैदान में पागल जिमखाना आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम में चम्मच दौड़, पति-पत्नी दौड़, बोरा दौड़, मटका दौड़, सुई-धागा दौड़, म्यूजिकल रेस, ईंट रेस, महिलाओं व बुजुर्गों की दौड़, बंद दौड़, रस्साकशी, धुन पहचानो और महिलाओं की बुनाई प्रतियोगिता जैसी मनोरंजक स्पर्धाएं शामिल की जाएंगी। विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ 'पागल' प्रतिभागी को 2100 रुपये का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। बैठक में क्लब अध्यक्ष आभा साह, रानी, हेमा, जीवंती, विनीता, रम...