नैनीताल, नवम्बर 24 -- नैनीताल। लेक सिटी वेलफेयर क्लब की बैठक सोमवार को अध्यक्ष आभा शाह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें निर्णय लिया गया कि आदित्य बिरला ग्रुप लालकुआं के सहयोग से 14 दिसंबर को होने वाला पागल जिमखाना का आयोजन फ्लैट्स मैदान में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की संयोजक प्रगति जैन ने बताया कि इस बार कार्यक्रम में चम्मच दौड़, पति-पत्नी दौड़, बोरा दौड़, मटका दौड़, सुई-धागा दौड़, म्यूज़िकल रेस, ईंट रेस, महिलाओं व बुजुर्गों की दौड़, बंद दौड़, रस्साकशी, धुन पहचानो, महिलाओं की बुनाई प्रतियोगिता आदि मनोरंजक प्रतियोगिताए आयोजित की जाएंगी और विजेताओं को विशेष पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। बताया कि सर्वश्रेष्ठ पागल को 2100 रुपए का विशेष पुरस्कार दिया जाएगा। इस दौरान रानी शाह, हेमा भट्ट, जीवंती भट्ट, विनीता पांडे, रमा भट्ट, प्रेमा अधि...