हल्द्वानी, मई 2 -- हल्द्वानी। मुख्य संवाददाता कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत ने शुक्रवार को मीडिया को जारी अपील में पर्यटकों से कहा है कि नैनीताल उनके लिए पूरी तरह से सुरक्षित है। अफवाहों पर कोई भी ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि नगर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ की जा रही है। कुमाऊं आयुक्त व सचिव मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा है कि नैनीताल व इसके आसपास के सभी पर्यटन स्थल पूरी तरह शांतिपूर्ण और सुरक्षित हैं। शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से नियंत्रण में है। पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन ने सभी आवश्यक प्रबंध किए हैं। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बहाल करने में प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षाबलों की अहम भूमिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.