नैनीताल, मार्च 10 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तर प्रदेश के सीतापुर से आए पर्यटकों ने एक पर्यटन गाइड पर होटल में ठहराने के बाद गाड़ी को क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया है। मामला कोतवाली तक पहुंचा। शिवशंकर वर्मा अपने परिवार के साथ कैंची धाम के दर्शन के लिए नैनीताल पहुंचे थे। उन्होंने एक गाइड के माध्यम से एक हजार रुपये में होटल में कमरा बुक कराया। गाइड ने वाहन पार्किंग में रखने की बात कही और परिवार के साथ मंदिर जाने के लिए गाड़ी मंगवाने को सुबह नौ बजे फोन किया। लेकिन, तीन घंटे इंतजार के बाद जब गाइड वाहन लेकर होटल पहुंचा, तो वाहन क्षतिग्रस्त पाया गया। जब गाइड से इस बारे में पूछताछ की गई, तो उसने कहा कि वाहन पार्किंग से निकालते समय क्षतिग्रस्त होने की बात कही। शिवशंकर वर्मा ने घटना की शिकायत कोतवाली में की। कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच बहस हुई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.