नैनीताल, जून 15 -- सरोवर नगरी नैनीताल में शनिवार को पर्यटकों की भीड़ से पैक हो गया। देर रात तक कई पर्यटकों को जब कहीं ठिकाना नहीं मिला तो उन्होंने सड़क पर ही रात बिताने का फैसला लिया। पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की वजह वीकेंड और रविवार को कैंचीधाम का स्थापना दिवस बताया जा रहा है। शनिवार को शहर में करीब 15-20 हजार पर्यटक पहुंचे हैं। शनिवार रात को स्थिति यह हो गई कि होटलों और गेस्ट हाउसों में कमरे खाली नहीं बचे। कई पर्यटक सड़कों के किनारे लगी बेंच में सुस्ताते नजर आए। कुछ नैनी झील के किनारे बने बैंच या टीन शेड में सामान के साथ बैठे दिखे। छोटे बच्चे भी मुश्किल से जूझते नजर आए। तल्लीताल डांठ पर गांधी प्रतिमा के पास बने चबूतरे पर कई पर्यटक सामान और बच्चों के साथ रातभर बैठे रहे। दिल्ली से आए पर्यटक राहुल वर्मा ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे नैनीताल पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.