नैनीताल, जनवरी 12 -- नैनीताल। नेपाली गायक चक्र बम ने अपने नए नेपाली गीत की शूटिंग नैनीताल में की। इस गीत में उत्तराखंड की लोक संस्कृति और पारंपरिक वाद्य यंत्रों का विशेष समावेश किया गया है। सोमवार को नेपाली गायक बम ने टीम के साथ डीएसए मैदान में गीत की शूटिंग की। इससे पहले गीत की शूटिंग नैनीताल के खुर्पाताल क्षेत्र में की जा चुकी है। चक्र बम ने बताया कि उनका यह गीत उत्तराखंड की संस्कृति और संगीत से प्रेरित है और इसमें दोनों देशों की सांस्कृतिक झलक देखने को मिलेगी। उन्हें उम्मीद है कि यह गीत नेपाल और उत्तराखंड दोनों जगहों पर दर्शकों को पसंद आएगा। स्थानीय कलाकार सागर ने बताया कि नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों में हो रही शूटिंग के दौरान स्थानीय कलाकारों को भी अवसर दिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि नैनीताल में कुछ और दिनों तक शूटिंग का सिलसिला ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.