नैनीताल, नवम्बर 16 -- नैनीताल। शहर में रविवार को धूप खिलने से मौसम सामान्य बना रहा। इन दिनों सुबह शाम शहर में काफी ठंड होने लगी है। विगत माह की तुलना में शहर के अधिकतम तापमान में 5 डिग्री सेल्सियस तक की कमी आई है। लोग दिन में भी गर्म कपड़ों का सहारा ले रहे हैं। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में नैनीताल का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री और अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, अब न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...