नैनीताल, फरवरी 20 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में भले ही शुक्रवार को धूप खिली हो, पर बीते गुरुवार को हुई बारिश और ओला वृष्टि से मौसम में बदलाव देखा गया। दिन में धूप खिलने से मौसम सुहाना हो गया और ठंड से राहत मिली। गुनगुनी धूप में सैलानियों ने नौकायन का आनंद लिया। बीते दिन जहां नैनीताल शहर में बारिश व शहर के समीपवर्ती क्षेत्र हिमालय दर्शन, स्नोव्यू, और पंगोट में ओलावृष्टि होने से शहर में ठंडक बढ़ गई थी, वहीं शुक्रवार को धूप खिलने से ठंड से राहत मिली। जिला मौसम विज्ञान केंद्र के प्रभारी नवीन धूसिया के अनुसार रात के यानी न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। नैनीताल में बीते गुरुवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया l शुक्रवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सिय...