नैनीताल, फरवरी 9 -- नैनीताल, संवाददाता। नगर पालिका नैनीताल की ओर से शहर में कचरा प्रबंधन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही थ्री बिन कचरा प्रबंधन योजना लागू की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत गीला, सूखा और हानिकारक कचरा अलग-अलग डस्टबिन में एकत्र किया जाएगा, जिससे कचरे का वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण किया जा सकेगा और पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहिताश शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुपालन में इस योजना को अमल में लाया जा रहा है। इसके लिए आवश्यक डस्टबिन नगर पालिका को प्राप्त हो चुके हैं और शीघ्र ही शहर के चिन्हित सार्वजनिक स्थलों, बाजार क्षेत्रों, पर्यटन स्थलों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में बड़े डस्टबिन लगाए जाएंगे। बताया कि वर्तमान में नगर क्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.