हल्द्वानी, मई 7 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में बुधवार को सुबह के समय हल्की धूप खिली हुई थी, लेकिन कुछ देर बाद आसमान में घने बादल छा गए। बीते कुछ दिनों से शहर में घने बादल छाए रहने के साथ ही बारिश भी हो रही है, जिससे ठंड भी महसूस हो रही है और तापमान में भी कमी हुई है। जबकि कुछ दिनों पहले तक दोपहर में धूप खिलने से मौसम सुहावना बना हुआ था. इधर, आज भी सुबह धूप खिलने के बाद घने बादल छाए गए और बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.