नैनीताल, अगस्त 29 -- नैनीताल, संवाददाता। ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन शुक्रवार को ज्योलीकोट के पास स्थित चोपड़ा गांव से कदली वृक्ष नैनीताल लाया गया। यहां तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद कदली वृक्ष को नगर में भ्रमण कराया गया। इस दौरान पूरा शहर मां के जयकारों से गुंजायमान रहा। तल्लीताल से महिलाओं और स्कूली छात्रों ने कलश यात्रा के साथ ही झोड़े-चाचरी और भजन कीर्तन के बीच झांकियां निकालीं। नगर भ्रमण के दौरान सूखाताल और चीना बाबा मंदिर में कदली वृक्ष की भी पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वैष्णो देवी मंदिर में कदली पूजन के बाद नगर भ्रमण कराते हुए कदली वृक्ष को मां नयना देवी मंदिर लाया गया। कदली वृक्ष के साथ आगे सफेद और पीछे लाल झंडा रहा। नगर भ्रमण में सीआरएसटी इंटर कॉलेज, नगर पालिका इंटर कॉलेज, बालिका इंटर कॉलेज, से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.