नैनीताल, फरवरी 5 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल और आसपास के क्षेत्रों से इस बार राज्यकर विभाग के जीएसटी कलेक्शन में 22 फीसदी की वृद्धि हुई है। जनवरी 2025 की तुलना में इस जनवरी में विभाग ने दो करोड़ रुपये से अधिक जीएसटी संग्रह किया है। नैनीताल, भीमताल, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, बेतालघाट, भवाली आदि क्षेत्रों में कॉरपोरेट व्यापार व निजी पार्किंग संचालन, कैटरिंग आदि से जीएसटी संग्रह में वृद्धि हुई है। नैनीताल में जनवरी 2025 में चार करोड़ 86 लाख रुपये का संग्रह हुआ था, जो इस साल जनवरी में में बढ़कर छह करोड़ 61 लाख रुपये तक पहुंच गया है। राज्य कर विभाग के सहायक आयुक्त प्रकाश चंद्र त्रिवेदी ने बताया कि अधिकांश व्यापारियों ने जीएसटी पंजीकरण कराया है, साथ ही शहर व आसपास के क्षेत्रों में निजी पार्किंग संचालकों और कैटरिंग संचालकों ने भी जीएसटी पंज...