हल्द्वानी, दिसम्बर 12 -- नैनीताल। अटल उत्कृष्ट राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नैनीताल में आईआईटी गुवाहाटी के द्वितीय वर्ष के छात्र कुशाग्र ने करियर काउंसलिंग सत्र लिया। इससे पहले भी वह स्कूल की छात्राओं का मार्गदर्शन कर चुके हैं। साथ ही वे बिशप शॉ, बिरला विद्या मंदिर, एमएल साह समेत कई विद्यालयों में भी काउंसलिंग कर चुके हैं। कुशाग्र वर्ष 2022 में हाईस्कूल में 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ कुमाऊं टॉपर रहे थे और इंटरमीडिएट में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सत्र के दौरान उन्होंने जेईई मेन्स, जेईई एडवांस्ड, जोसा काउंसलिंग और कोडिंग से संबंधित जानकारी दी। छात्रों ने उत्साहपूर्वक प्रश्न पूछे जिनका उन्होंने सरलता से उत्तर दिया। विद्यालय की प्रधानाचार्य जयश्री ने कुशाग्र को भविष्य में पुन: विद्यालय आने का आमंत्रण दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.