नैनीताल, मार्च 17 -- नैनीताल। नैनीताल में सोमवार को भारतीय गो क्रांति मंच की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। सबसे पहले पाषाण देवी मंदिर में पुजारी जगदीश चंद्र भट्ट ने पूजा संपन्न कराई। यजमान कृष्ण चंद्र शर्मा और उनकी पत्नी रश्मी शर्मा रहीं। कलश यात्रा पाषाण देवी मंदिर से तल्लीताल वैष्णो देवी मंदिर होते हुए बाजार से डांठ और फिर मालरोड होते हुए नयना देवी मंदिर से डीएसए मैदान पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन किया गया। आयोजक विश्वंभर पांडे ने बताया कि कार्यक्रम आज यानी मंगलवार को शुरू होगा। यहां 21 मार्च तक धार्मिक अनुष्ठान होंगे। कथा जन जागरण के लिए हो रही है ताकि गो माता को राष्ट्र माता का सम्मान मिले और भारत में गो गौ हत्या बंद हो। यहां गीता बवाड़ी, कमल रावत, रजनी चौधरी, चंद्रा पंत, ममता रावत, पवन बिष्ट, वीरू मेहरा, भावना रावत, बसंती पुजारी, इं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.