हल्द्वानी, फरवरी 21 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सरकारी अस्पतालों और अधिकांश निजी चिकित्सा संस्थानों में प्रतिबंधित कफ सिरप की बिक्री व वितरण पर लगी रोक हटा दी गई है। देहरादून और रुद्रपुर स्थित राजकीय खाद्य एवं औषधि विश्लेषण प्रयोगशालाओं में भेजे गए सैंपलों की जांच रिपोर्ट सामान्य आने के बाद यह निर्णय लिया गया। हल्द्वानी स्थित बेस अस्पताल में करीब पांच महीने बाद मरीजों को कफ सिरप उपलब्ध कराया जाने लगा है। गौरतलब है कि मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और राजस्थान में बच्चों की मौत के मामलों के बाद अक्तूबर 2025 में एहतियातन कई राज्यों में कफ सिरप की बिक्री और वितरण पर रोक लगाई गई थी। जांच में कुछ स्थानों पर मिलावटी दवाओं में डायएथिलीन ग्लाइकल जैसे हानिकारक रसायन पाए गए थे, जो किडनी फेल्योर और मृत्यु का कारण बन सकते हैं। इसके बाद नैनीताल जिले में भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.