हल्द्वानी, सितम्बर 30 -- नैनीताल। सरोवर नगरी में मंगलवार को सुबह से ही बारिश जारी है। बीते कई दिनों से शहर में धूप खिली हुई थी जिससे मौसम सुहाना बना हुआ था और दोपहर में गर्मी भी महसूस हो रही थी। आज सुबह से ही शहर में बारिश जारी है और घने बादल छाए हुए हैं। बारिश के चलते ठंडक भी महसूस हो रही है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार आज शहर का न्यूनतम तापमान 18 डिग्री और अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। बीते 24 घंटों में शहर में 5 एमएम बारिश हुई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.