नैनीताल, फरवरी 12 -- नैनीताल, संवाददाता। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन ने गुरुवार को ट्रेड यूनियनों के राष्ट्रीय मंच द्वारा बुलाई गई अखिल भारतीय आम हड़ताल में शामिल होकर नैनीताल के तल्लीताल डांठ पर प्रदर्शन किया। इस दौरान अपनी मांगों का ज्ञापन डीएम के माध्यम से सरकार को भेजा गया। यूनियन ने कहा कि नेशनल हेल्थ मिशन के तहत कार्यरत आशा वर्कर स्वास्थ्य विभाग के सभी अभियानों और सर्वे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इसके बावजूद न तो उन्हें न्यूनतम वेतन मिलता है और न ही कर्मचारी का दर्जा प्राप्त है। गर्भवती महिलाओं और नवजात शिशुओं की देखभाल से लेकर विभिन्न स्वास्थ्य कार्यक्रमों तक सभी जिम्मेदारियां निभाने के बाद भी उन्हें काम के अनुरूप भुगतान नहीं मिल रहा। जबकि कई राज्यों में आशाओं को अलग-अलग प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। कहा कि सीएम पुष्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.