नैनीताल, जून 12 -- नैनीताल, संवाददाता। नैनीताल में गुरुवार सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला रहा। दोपहर करीब एक बजे से करीब आधा घंटा बारिश हुई। वहीं, गरमपानी क्षेत्र में भी बारिश से सड़कों पर पानी भर गया। जिससे यातायात प्रभावित रहा। गुरुवार दोपहर आधे घंटे की बारिश ने गर्मी से राहत दिलाने का काम किया। हालांकि, शाम के समय मौसम एक बार फिर से सामान्य हो गया। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार शहर का न्यूनतम तापमान 23 डिग्री और अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता अधिकतम 90 और न्यूनतम 50 फीसदी रही। आर्यभट्ट प्रेक्षण विज्ञान शोध संस्थान (एरीज) के मौसम वैज्ञानिक डॉ. नरेंद्र सिंह के अनुसार प्री मानसून की बारिश फिर से शुरू हो गई है। इसका दौर 17 जून तक जारी रहेगा। प्रदेश के कुछ इलाकों में भारी वर्षा का अनुमान है, जबकि अन्य हिस्सों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.