नैनीताल, फरवरी 19 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। उत्तराखंड बार काउंसिल की चुनावी प्रक्रिया के तहत आज शुक्रवार से नैनीताल क्लब में वोटों की गिनती का काम शुरू होगा। राज्यभर में करीब 80 फीसदी अधिवक्ताओं ने वोट डाला है। बीते मंगलवार को प्रदेशभर में मतदान हुआ। जिसके बाद मतदान केंद्रों से मतपेटियां नैनीताल क्लब लाई गईं। जहां आज 20 फरवरी से मतगणना शुरू होनी है, जो करीब एक हफ्ते या उससे अधिक दिन तक चल सकती है। इसके लिए कलेक्ट्रेट के 21 कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। बार काउंसिल के सचिव विजय सिंह ने बताया कि काउंसिल सदस्यों के 24 पदों पर इस बार 104 प्रत्याशी चुनाव मैदान में है। नैनीताल क्लब के हॉल में सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक मतगणना की जाएगी। नैनीताल कलेक्ट्रेट के 21 कर्मचारी मतगणना करेंगे। उनका साथ बार काउंसिल का स्टाफ भी देगा।

हिंदी हिन्दु...