नैनीताल, अगस्त 7 -- नैनीताल। नैनीताल के दूरस्थ सौड़ क्षेत्र में एक 50 वर्षीय अधेड़ ने अज्ञात कारणों के चलते कीटनाशक गटक लिया। हालत बिगड़ने पर उसे बीडी पांडे अस्पताल ले जाया गया। जहां से उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। जानकारी के अनुसार सौड़ निवासी 50 वर्षीय दीवान सिंह नयाल ने बुधवार शाम अज्ञात कारणों के चलते किटनाशक गटक लिया और सो गए। गुरुवार सुबह पत्नी खेतों में काम करने चली गई। जब पति देर तक नहीं जगे, तो उन्होंने जगाने की कोशिश की। लेकिन उनकी हालत बिगड़ी हुई थी। घर में खोजबीन करने पर कीटनाशक की खाली शीशी मिली। इस पर उन्हें तुरंत बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया गया। डॉ. विनोद कुमार ने बताया कि बुजुर्ग की गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया है। पुलिस और परिजन मामले की जांच में जुटे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...