हल्द्वानी, सितम्बर 29 -- हल्द्वानी। नैनीताल बैंक लिमिटेड की 103 वीं वार्षिक साधारण सभा सोमवार को बैंक के प्रधान कार्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से हुई। अध्यक्षता चेयरमैन गोपाल सिंह गुसाईं ने की। उन्होंने बताया कि 31 मार्च 2025 को बैंक का कुल व्यवसाय बढ़कर 13 हजार 225 करोड़ रुपये हो गया, जिसमें आठ हजार 255 करोड़ जमा और चार हजार 970 करोड़ ऋण शामिल है। नैनीताल बैंक के वित्तीय अधिकारी महेश कुमार गोयल ने कहा कि बैंक ने 50 करोड़ 61 लाख रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया। जिससे वर्ष में दो नई शाखाएं खुलीं, जिससे शाखाओं की संख्या बढ़कर 173 हो गई। गुसाईं ने कहा कि बैंक डिजिटल सेवाओं को मजबूत कर टेक्नो-सेवी बैंक बनने की दिशा में काम कर रहा है। सभा में निदेशक मंडल के सदस्य, अधिकारी और अंशधारक मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.