हल्द्वानी, फरवरी 2 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। नैनीताल के फ्लैट मैदान मल्लीताल में जिला प्रशासन और जिला खेल कार्यालय हल्द्वानी (नैनीताल) के संयुक्त तत्वावधान में लोकल ओपन पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार से किया जाएगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी निर्मला पंत के अनुसार, प्रतियोगिता में नैनीताल क्षेत्र की 32 स्थानीय टीमों को 'पहले आओ-पहले पाओ' के आधार पर नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। सभी मैच नॉकआउट प्रणाली से खेले जाएंगे। कुल 31 मुकाबले निर्धारित हैं। खेल विभाग द्वारा नवनिर्मित पिच पर आयोजित इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों और निर्णायकों को विभागीय मानकों के अनुरूप पुरस्कार, खेल उपकरण, बॉल व अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। प्रतियोगिता संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए विभागीय क्रिकेट प्रशिक्षक सैयद रियान से संपर्क किया जा सकता है।

हिंद...