हल्द्वानी, जुलाई 13 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। ढोंगी बाबाओं पर शिकंजा कसने के लिए नैनीताल पुलिस ने भी कार्रवाई शुरू कर दी है। रविवार को पहले ही दिन 24 ढोंगी बाबाओं को चिह्नित कर थाने लाया गया। जहां दस्तावेज दिखाने में पूरी तरह असमर्थ नौ लोगों के चालान किए और सख्त हिदायत देकर छोड़ा। जबकि अन्य को निर्धारित समय में दोबारा पुलिस सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने रविवार को ऑपरेशन कालनेमि के तहत कई स्थानों पर चेकिंग की। इस दौरान ढोंग, अंधविश्वास और धार्मिक आस्था के नाम पर ठगी करने वाले ढोंगी बाबाओं की पहचान की गई। 24 संदिग्धों को हिरासत में लेकर थाने लाया गया। संदिग्धों की सत्यापन प्रक्रिया एवं दस्तावेजों की गहन जांच की गई। काठगोदाम पुलिस ने तीन बाबाओं को चिह्नित किया है इनमें से एक के खिलाफ कार्रवाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.