नैनीताल, फरवरी 1 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में सरकारी भूमि से करीब 200 अतिक्रमण हटाए जा चुके हैं। इसके अलावा 29 जनवरी 2026 तक लंबित निर्विवाद विरासत नामांतरण के कुल 7070 मामलों का निस्तारण किया जा चुका है। राजस्व प्रकृति के अन्य 1640 विवादों में से 1473 का भी निस्तारण कर लिया है। डीएम ललित मोहन रयाल के निर्देशानुसार जिले में लंबित निर्विवाद विरासतन के मामलों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है। डीएम ने बताया कि बीते चार माह में जिले में राजस्व कर्मियों ने ग्राम स्तर पर चौपालों का आयोजन कर करीब 7070 से अधिक निर्विवाद विरासत मामलों का सफल एवं त्वरित निस्तारण किया। सबसे अधिक लंबित निर्विवाद विरासतन नामांतरण प्रकरणों का निस्तारण तहसील नैनीताल के तहत किया गया है। जिसमें 2237 मामले शामिल रहे। इसके अलावा हल्द्वानी में 728, रामनगर में 128...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.