हल्द्वानी, दिसम्बर 17 -- हल्द्वानी, संवाददाता पहाड़ी आर्मी ने बुधवार को नैनीताल रोड स्थित संगठन के दफ्तर में मासिक बैठक का आयोजन किया। इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा हुई। बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि संगठन की सदस्यता बढ़ाने के लिए प्रथम चरण में नैनीताल जिले में सदस्यता अभियान चलाया जाए। इसके लिए नगर अध्यक्ष फौजी भुवन पांडे को कोआर्डिनेटर बनाया गया। जिला प्रभारी हिमांशु शर्मा ने कहा की पहाड़ी आर्मी लगातार जनता के बीच जाकर अपनी संस्कृति और संसाधनों की रक्षा के लिए जागरुक कर रही है। जनता का अच्छा साथ मिल रहा है। जिला अध्यक्ष फौजी राजेंद्र कांडपाल की अध्यक्षता में बैठक में कई मुद्दों पर चर्चा हुई। इस दौरान जिला नैनीताल प्रभारी (महिला) दीपा पांडे, महिला जिलाध्यक्ष प्रेमा मेर, महिला नगर अध्यक्ष कविता जीना, नगर सचिव बसंत सिंह बिष्ट, महि...