नैनीताल, दिसम्बर 17 -- नैनीताल, संवाददाता। जिला बार संघ कार्यकारिणी की बुधवार को वार्षिक बैठक हुई। जिसमें डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया। साथ ही चैंबर निर्माण समेत अधिवक्ताओं की सुविधाओं से जुड़े कई निर्णय लिए गए। बार संघ के अध्यक्ष भगवत प्रसाद व सचिव दीपक रुवाली ने बताया कि शीघ्र ही डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की जाएगी। जिससे अधिवक्ताओं को आधुनिक कानूनी जानकारी व शोध की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने भी डिजिटल लाइब्रेरी के लिए सहयोग का आश्वासन दिया। वहीं सांसद अजय भट्ट ने अधिवक्ताओं के चैंबर निर्माण के लिए सांसद निधि से 5 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की। बार संघ ने उनका आभार व्यक्त किया। बार संघ अध्यक्ष ने नैनीताल में नए न्यायालयों की स्थापना की मांग दोहराई। बैठक में उपाध्यक्ष शंकर चौहान...