नैनीताल, अगस्त 15 -- नैनीताल जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव की मतगणना पूरी कर अनंतिम परिणाम को सीलबंद लिफाफे में सुरक्षित रख दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी वंदना ने बताया कि परिणाम को कोषागार में डबल लॉक के तहत रखा गया है। मतगणना के साथ ही तैयार हुई पुलिस रिपोर्ट और परिणाम 18 अगस्त को हाईकोर्ट में पेश किए जाएंगे।नतीजे की घोषणा पर रोक उन्होंने बताया कि मतों की गिनती शांतिपूर्ण तरीके से पूरी कर ली गई थी, लेकिन नतीजे की घोषणा फिलहाल रोक दी गई है। हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार परिणाम सीलबंद लिफाफे में भेजा जाएगा। उधर सरकार और जिला प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाते हुए हल्द्वानी में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य व अन्य कांग्रेसी धरने पर बैठ गए हैं।कल हुआ था जमकर बवाल गुरुवार को मतदान के दिन जिला पंचायत दफ्तर के बाहर भारी हंगामा हुआ था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.