हल्द्वानी, जनवरी 12 -- नैनीताल। तल्लीताल कैंट क्षेत्र में देर रात अनधिकृत रूप से प्रवेश करने पर चार पर्यटकों का पुलिस ने चालान कर दिया। एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि रविवार देर बदायूं से चार पर्यटक कार से घूमने नैनीताल पहुंचे थे। अनजाने में कैंट क्षेत्र के भीतर चले गए। ठंड लगने पर वह एक महिला का बाहर टंगा स्वेटर भी उठा ले गए। कैंट प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर कार का नंबर ट्रेस कर सोमवार को चारों को पकड़ लिया। एएसआई कुमार ने बताया कि माफीनामा के बाद बदायूं निवासी विक्रांत वर्मा, रामपुर निवासी प्रेमपाल, वीरेंद्र कुमार और आकाश कुमार का चालान किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...