नैनीताल, दिसम्बर 15 -- नैनीताल, संवाददाता। राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तराखंड की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक सोमवार को खुर्पाताल में हुई। जिसमें केंद्रीय अध्यक्ष भुवन चंद्र जोशी, संरक्षक पानसिंह रौतेला, महासचिव प्रभात ध्यानी, कोषाध्यक्ष मनमोहन कन्याल, उपाध्यक्ष पानसिंह सिजवाली, केंद्रीय संगठन मंत्री कंचन चंदोला, विधि सलाहकार लीला बोरा, ऑडिटर तारा सिंह शामिल रहे। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल, एडवोकेट मोहन कांडपाल रहे। बैठक में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों ने राज्य निर्माण सेनानी वेलफेयर एसोसिएशन, उत्तराखंड के गठन पर खुशी व्यक्त की। साथ ही समस्याओं के समाधान के प्रयास का संकल्प लिया। डॉ. जंतवाल ने नवगठित कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। केंद्रीय कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नैनीताल जिले के जिलाध्यक्...