हल्द्वानी, फरवरी 4 -- फोटो समाचार- हल्द्वानी, वरिष्ठ संवाददाता आमवाला बहुउद्देशीय क्रीड़ा भवन में 31 जनवरी से 2 फरवरी तक आयोजित राज्य स्तरीय कराटे खेल महाकुंभ-मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में नैनीताल जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम के तकनीकी निदेशक वीरेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि टीम ने कुल 20 पदक जीते, जिसमें 4 स्वर्ण, 5 रजत और 11 कांस्य पदक शामिल हैं। अंडर-14 बालिका वर्ग में बरखा लोहनी, पावना खाती और ईशा पतलिया ने स्वर्ण पदक जीते। प्रियांशी जोशी, भवन्या पांडे और इशिता मेहरा ने रजत पदक हासिल किए। अंडर-19 बालिका में फसीन सैफी ने रजत पदक जीता, जबकि अमीषा गिरी, जानवी जोशी और साक्षी जोशी ने कांस्य पदक प्राप्त किए। बालक वर्ग में आदित्य बिष्ट ने अंडर-19 में रजत पदक जीता। जतिन विष्ट, देवराज मेहरा, अनन्य कुमार, बसंत बिष्ट, जीवितेश पांडे, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.