नैनीताल, दिसम्बर 16 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री एवं नैनीताल-ऊधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट ने मंगलवार को नैनीताल क्लब में पटवाडांगर क्षेत्र में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित करने के संबंध में अधिकारियों से प्रगति जानी। उन्होंने एसटीपी का निर्माण निर्धारित समय पर पूरा करने को कहा। बैठक में अधिकारियों ने सांसद को बताया कि एडीबी वित्तपोषित नैनीताल शहर के सीवर परियोजना के तहत रूसी गांव में निर्माणाधीन एसटीपी कार्यस्थल पर अगस्त 2023 में भूस्खलन हो गया था, जिसके चलते कार्य बाधित है। इसकी कुल लागत 96.15 करोड़ रुपये है। 33 करोड की धनराशि (56 प्रतिशत) से काम किया जा चुका था। बताया कि दैवीय आपदा के कारण एसटीपी के ओवरहैड टैंक और स्टाफ रूम क्षतिग्रस्त हो गए थे। भूगर्भ विशेषज्ञों का कहना है कि यह सुरक्षा की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.