हल्द्वानी, अगस्त 25 -- हल्द्वानी। नैनीताल जिले में सड़क हादसों की चिंताजनक स्थिति सामने आई है। हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। जिले में बीते तीन साल के भीतर चार सौ से अधिक सड़क हादसे हुए। इनमें तीन सौ से अधिक लोगों को जान गई, वहीं चार सौ से अधिक लोग घायल हुए। घायल हुए कई लोग अपंग भी हो गए। सड़क हादसों के पीछे अलग-अलग कारण हैं। आरटीआई में पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक साल 2023, 2024 और 2025 जुलाई तक कुल 426 सड़क हादसे नैनीताल जिले में दर्ज किए गए। 305 लोगों की इन सड़क हादसों में दर्दनाक मौत हुई। जबकि 424 लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायल होने वालों में कई लोग अपंग हो गए। हादसों के पीछे मुख्य कारण तेज रफ्तार, गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग और नशे की हालत में गाड़ी चलाना सामने आया है। हल्द्वानी, रामनगर और कालाढूंगी में सड़क हाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.