बागेश्वर, मई 2 -- नैनीताल में मासूम बेटी से हुए दुष्कर्म मामले में अधिवक्ताओं में आक्रोश है। उन्होंने देवभूमि में घृणित अपराध करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। कहा कि नैनीताल में बच्ची के साथ घोर घृणित अपराध हुआ है। इनकी सुरक्षा में होने वाला सरकारी खर्च का भुगतान इनकी संपत्ति को बेचकर वसूला जाना चाहिए। पीड़ित घटना की पीड़ित बच्ची को तथा उसके परिवार को आजीवन भरण पोषण अपराधी की संपत्ति से दिलवाया जाए। इस अवसर पर अधिवक्ता राजेश रौतेला, मनोज जोशी, पंकज धपोला, नंद किशोर भट्ट, गोविंद प्रताप, धन सिंह ठठोला, नवीन लाल आर्य, चंद्रावती आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.