नैनीताल, जनवरी 10 -- नैनीताल, संवाददाता। वीकेंड के चलते शनिवार को सरोवर नगरी में पर्यटकों की भीड़ देखने को मिली। सुबह से खिली धूप में नौकायन के लिए नैनी झील किनारे पर्यटकों की भीड़ उमड़ी रही। नाव चालक समिति के महासचिव नैन सिंह चौहान ने बताया, कि बीते माह से वीकेंड में पर्यटकों के आगमन में वृद्धि होने से कारोबार बेहतर हो रहा है l पर्यटकों ने नैनी झील में नौकायन, चिड़ियाघर, वॉटरफॉल, हिमालय दर्शन, रोप-वे समेत आसपास के पर्यटक स्थलों का रुख किया। शहर की मालरोड में पर्यटक चहलकदमी करते नजर आए l बीच-बीच में लंबे जाम की भी स्थिति बनी रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...