नैनीताल, जनवरी 11 -- नैनीताल, संवाददाता। सरोवर नगरी में रविवार की छुट्टी मनाने वाले पर्यटकों का सुबह से ही जमावड़ा लगा रहा। बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे, जिससे शहर और आसपास के सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। पर्यटन स्थल स्नो व्यू, हिमालय दर्शन, चिड़ियाघर, केव गार्डन, बॉटेनिकल गार्डन, वाटरफॉल, हनुमानगढ़ी, सरिताताल, किलबरी, पंगोट आदि क्षेत्र में पर्यटकों के आगमन से रौनक छाई रही। मालरोड पर पूरे दिन सैलानियों की चहल-पहल रही, जबकि नैनी झील में नौकाविहार करने वालों की भीड़ लगी रही। शाम को हनुमानगढ़ी में सूर्यास्त देखने के लिए भी बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। नैनीताल के अलावा पंगोट, मुक्तेश्वर, रामगढ़, भीमताल, सातताल, कैंची धाम और भवाली में भी खूब चहल-पहल रही। होटल एसोसिएशन के महासचिव वेद साह ने बताया कि वीकेंड पर बढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.