नैनीताल, सितम्बर 19 -- नैनीताल। पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित रखने के लिए शुक्रवार को नैनीझील में 5000 मछलियों के बीज डाले गए। इस प्रक्रिया की निगरानी विशेषज्ञ डॉ. आशुतोष मिश्रा ने की। बीजों को पहले पानी में रखकर उनका तापमान सामान्य होने दिया गया। इसके बाद डॉ. मिश्रा ने तापमान की जांच कर यह सुनिश्चित किया कि मछलियां झील के वातावरण के अनुकूल हो जाएं। इसमें 3500 सिल्वर कार्प, 1000 महाशीर और 500 लेबिओडिचिलस, लबोंगोमद व चागोनिया प्रजातियों के मछलियों के बीज शामिल हैं। डॉ. मिश्रा ने बताया कि यह पहल झील के ईको-सिस्टम को संतुलित बनाए रखने के लिए नियमित रूप से की जाती है। उन्होंने कहा कि 24 सितंबर को भी झील में 5000 मछलियों के बीज डाले जाएंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...