नैनीताल, मार्च 25 -- नैनीताल, वरिष्ठ संवाददाता। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने मंगलवार को अधिकारियों के साथ नैनीझील का निरीक्षण किया। सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता ने उन्हें बताया कि सर्दियों में बारिश कम होने से झील का जलस्तर कम हुआ है। ऐसे में कमिश्नर ने सिंचाई विभाग को राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान (एनआईएच) से वार्ता कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। कुमाऊं कमिश्नर ने नैनीझील के वर्तमान जल स्तर के बारे में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जानकारी ली और कहा कि पानी कम होने की वैज्ञानिक तरीके जांच कराते हुए सर्वे रिपोर्ट दें। ताकि अप्रैल में ड्रेजिंग कार्य मैनुवली किया सके। कमिश्नर ने जलस्रोतों की नियमित तौर पर सफाई का काम कराने के लिए सिंचाई विभाग को प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए। इस कार्य के लिए जिला विकास प्राधिकरण से बजट उपलब्ध कराया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.