नैनीताल, जनवरी 16 -- नैनीताल। नैना देवी मंदिर में मंदिर माला मिशन योजना के तहत सौंदर्यीकरण कार्य के तहत मंदिर परिसर में शुक्रवार को एंट्री और एग्जिट गेट का निर्माण कार्य शुरू किया गया। लोनिवि के सहायक अभियंता गोविंद सिंह जनौटी ने बताया कि मंदिर गेट का निर्माण, पंत पार्क से गुरुद्वारा परिसर तक सौंदर्यीकरण कार्य, टाइल्स लगाने का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। मंदिर माला मिशन के तहत हो रहे इन विकास कार्यों से श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...